Monday, October 7, 2019

एलर्जिक रायनाइटिस के लक्षण आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति

एलर्जिक रायनाइटिस के लक्षण पहचानें

एलर्जिक रायनाइटिस के लक्षण पहचानें हम लोग अक्सर छींक, नाक में खुजली, बंद नाक और नाक के बहने को साधारण सर्दी-जुकाम समझ लेते हैं, जबकि यह एलर्जिक रायनाइटिस भी हो सकता है। साधारण सर्दी-जुकाम का प्रमुख कारण वायरस होता है। इसके लक्षणों में नाक का बहना, साधारण बुखार हो सकता है जबकि एलर्जिक रायनाइटिस में ये लक्षण होते हैं- आपको एक साथ बार-बार छींक पर छींक आती रहती है। माँसपेशियों में ऐंठन, दर्द और बुखार के कोई लक्षण नहीं होते हैं। नाक से बहने वाला तरल म्यूकस पानी जैसा ही बहता है। नाक, कान, गले में खुजली का एहसास होता रहता है। आँखों से पानी बहता रहता है। एलर्जिक रायनाइटिस के लंबे समय तक बने रहने पर कामकाज पर बुरा असर होता है। एलर्जिक रायनाइटिस के साथ कन्जेक्टिवाइटिस, साइनसाइटिस, नेजल पॉलिप और दमा रोग भी हो सकते हैं। एलर्जिक रायनाइटिस के उपचार में कोई एंटीबायोटिक और दर्द निवारक गोलियों की जरूरत नहीं होती है। इसके इलाज हेतु डॉक्टर के बताए अनुसार एंटीएलर्जिक गोलियों का नियमित सेवन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment